फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे लेट से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर बुधवार की दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर विंध्याचल के गोसाई टोला में बने हैलीपैड पर उतरा।
विज्ञापन

दोनों नेताओं को साढ़े ग्यारह बजे आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह करीब दो घंटे देर से पहुंचे। हेलीकाप्टर से नीचे उतरने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया, जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री सुनील विश्नोई तथा कार्यक्रम संयोजक गंगासागर दूबे, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा आदि 19 विधायक ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भरूहना स्थित केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के कैंप कार्यालय पर उनसे मिलने पहुंचे और गठबंधन को मजबूती प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम पांच बजकर 25 मिनट पर वाराणसी रवाना हो गए। उनकी अगवानी में आयुक्त मुरली मनोहर लाल व डीएम अनुराग पटेल तथा सीडीओ प्रियंका निरंजन भी मौजूद रहीं।
दोनों नेता निर्धारित समय विलंबित डेढ़ बजे विंध्याचल पहुंचे। स्वागत में उपस्थित लोगों में मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, पूर्व सांसद पकौड़ी कोल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उत्तर मौर्या, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि तिवारी, चुनार विधायक अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री रमेश दूबे, जिला महामंत्री आशुतोष चुनारे, राजेंद्र सिंह पटेल जिला महामंत्री आदि ने भी उनका स्वागत किया। दो मिनट रुकने के बाद वे मां विंध्यवासिनी मंदिर निकल गए।
विज्ञापन

इनसेट
डीआईजी, एसपी सुरक्षा में रहे तैनात
मिर्जापुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा के लिए भारी भरकम फोर्स लगाई गई थी। अमरावती चौराहा से लेकर हैलीपैड तक लगभग आठ सौ पुलिस के जवान लगाए गए थे। नेताओं के आने से एक घंटे पहले ही रूट ब्लाक कर दिया गया था। किसी को आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ नगर संजय सिंह, सीओ ओबरा कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ सदर बृजेश तिवारी खुद सुरक्षा में तैनात रहे। कड़ी धूप में अधिकारी हैलीपैड पर खड़े रहे।
इनसेट
लाठी लेकर सीओ ने दौड़ाया
मिर्जापुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हैलीपैड के पास लगभग तीन सौ पुलिस-पीएसी के जवान लगाए गए थे। इसके अलावा अमरावती चौराहा स्थित संदीप होटल तथा अभिनव होटल के पास भी तीन सौ पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। हैलीपैड से लेकर मां विंध्यवासिनी के दरबार तक भी जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। डीएम अनुराग पटेल, एसपी आशीष तिवारी, एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय खुद डटे रहे। हैलीपैड के आसपास मौजूद आम जनता को पुलिस ने डाट फटकार लगाई। ओबरा के सीओ केजी सिंह हैलीपैड के पास आने वाले लोगों को लाठी लेकर खेतों में भगाते रहे।
इनसेट
दुकानों को बंद करा दिया था
मिर्जापुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए पुलिस ने आसपास के दुकानों को सुरक्षा के लिहाज से बंद करा दिया था। यही नहीं आसपास के घरों के दरवाजे को बंद रखने को कहा गया था। छत पर भी लोगों के चढ़ने पर पाबंदी लगा दी थी। इससे लोग अपने घरों में बैठकर समय काटने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे थे।
इनसेट
केंद्रीय मंत्री के काफिले के वाहन में मारी टक्कर
मिर्जापुर। हैलीपैड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं सीएम के उतरकर जाने के बाद सभी अधिकारी व नेता उनके पीछे पीछे जाने के लिए दौड़ पड़े। चालक भी आनन फानन में गाड़ी निकालकर उनके पीछे जाने लगे। इसी बीच हैलीपैड के सामने से गाड़ी निकालने के चक्कर में डीएफओ की गाड़ी से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले में लगी एक गाड़ी में टक्कर लग गई। टक्कर के दौरान दोनों गाड़ियां आपस में फंस गई। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। केंद्रीय मंत्री के कर्मचारी भी आ गए और डीएफओ के चालक को डांटने लगे। उसका नाम नोट कर उसके विरुद्घ कार्रवाई के लिए पुलिस कर्मियों से कहा। उनकी गाड़ी रोकवा ली गई। काफी देर बाद किसी अधिकारी से बात कराने पर गाड़ी को छोड़ा गया।
इनसेट
समाचार कवर करने को लेकर पत्रकारों एवं पुलिस में नोकझोंक
विंध्याचल समाचार कवर करने गए पत्रकारों एवं सुरक्षा में लगे ओबरा के सीओ से हेलीपैड पर खड़े होने को लेकर नोकझों हो गई। मामला पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी तक पहुंचा तो उन्होंने किसी एक स्थान से समाचार कवर करने की बात कहते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें