फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइड से मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ स्थित कर्बला मस्जिद के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ददरा गांव निवासी वैस मुहम्मद पुत्र समसुद्दीन (18) और राहुल यादव (18) पुत्र वंशराज धनसिरिया स्थित मोबाइल के टावर की निगरानी करने गए थे। बाइक से लौटते समय जैसे ही वे राजगढ़ स्थित कर्बला के पास पहुंचे कि ट्रक की टक्कर से दोनों गिर कर घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वैस मुहम्मद को परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए जबकि राहुल का मिर्जापुर मंडलीय चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें