फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। जिवनाथपुर-कंचनपुर मार्ग पर सरसा मठना के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार शिक्षक शंभूनाथ यादव (45) की मौत हो गई। वे रामनगर से घर जा रहे थे। शंभूनाथ चंदौली के चतुरीपुर स्थित आदर्श जनता इंटर कालेज में व्यायाम शिक्षक थे। वे गुरुवार की दोपहर 11:45 बजे बाइक से शेरवां आ रहे थे कि जिवनाथपुर कंचनपुर मार्ग पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शंभूनाथ यादव अपने पिता के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई पप्पू यादव घर पर रह कर अवकाश प्राप्त शिक्षक पिता कमला शंकर के साथ खेती बारी में हाथ बटाते हैं। तीसरे भाई संजय यादव आंध्र प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों बच्चे एकांश 10 व रिद्धिमा 8 रामनगर में संत फ्रांसिस स्कूल में पढ़ते हैं। शिक्षक की पत्नी सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना पर शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकसभा में अमरेशचंद्र द्विवेदी, केके सिंह, गोविंद श्रीवास्तव, रवींद्र यादव, विपिन सिंह, शरण शंकर चतुर्वेदी, ओमकार यादव, मुनिलाल आदि शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें