मिर्जापुर। साहू समाज के तत्वावधान में सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आयोजित इस सामूहिक विवाह में पांच जोड़े एक साथ दाम्पत्य सूत्र में बंधे। इस दौरान वर व वधू को दान व दहेज के साथ हंसी-खुशी विदा किया गया। सामूहिक विवाह में श्याम सुन्दर साहू संग पूजा साहू, मोहन साहू संग इंदु साहू, दीपक साहू संग दीपा साहू, विकास साहू संग राधा साहू व किशोर संग प्रिती साहू एक दूसरे के हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगम लाल साहू विधायक प्रतापगढ़, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, महेन्द्र साहू, गया प्रसाद साहू, मनोज साहू, अभिषेक साहू, आशीष साहू व सूरज साहू आदि मौजूद रहे।