फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। वैशाख पूर्णिमा पर सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन के लिए भक्त घंटों कतार में खड़े रहे। वे रह-रहकर मां का जयकारा लगा रहे थे।
विज्ञापन

पूर्णिमा पर भक्त गंगा में डुबकी लगाने के बाद माला-फूल प्रसाद, नारियल भोग लगाने के लिए हलवा पुड़ी लेकर विंध्याचल धाम पहुंचे। भक्तों ने विधि पूर्वक मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। छोटे-बड़े सभी मां की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। बुधवार की भोर में मां की मंगला आरती के बाद मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए नर नारियों का तांता लगा रहा। तिथि के कारण विंध्य धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं को भीड़ के चलते सभी गलिया भक्तों से पटी रही घंटो कतार में खड़े रहने के बाद विंध्य धाम पहुंचे भक्तों ने मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर भक्तों ने शीश झुकाया और सुख समृद्धि की कामना की घंटा घड़ियाल और संघ तथा माता के जयकारे से जहां एक ओर वातावरण देवी में हो रहा था। वही मंदिर के छत पर शहनाई और लगा के मुंडन संस्कार भी होते रहे। भक्तों ने काली खोह स्थित मां काली माता व अष्टभुजा पहाड पर स्थित मां अष्टभुजी देवी के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें