फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता बंद करने पर भड़के ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां । राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन प्रधान संघ जमालपुर की आकस्मिक बैठक बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी ने कहा कि जिलाधिकारी के तुगलकी फरमान के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। ग्राम प्रधानों द्वारा विगत दिनों जिलाधिकारी से गरीबों के लिए आवास की मांग करने का परिणाम है कि हम प्रधानों का खाता बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानों के प्रति यह कोई न कोई राजनीतिक साजिश हैं। हमें संगठित होकर संघ के माध्यम से सरकार को यह बताना होगा कि प्रधान जनता के द्वारा चुना गया स्वतंत्रत प्रतिनिधि है। सरकार व किसी अधिकारी के हाथ की कठपुतली नहीं। गांव का प्रधान पूरे देश में जितने सस्ते पारिश्रमिक पर जनता के हर दुख सुख में 24 घंटे खड़ा हो कर सेवा करता है। सरकार के हर फरमान को अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर उसे क्रियान्वित करता है, जबकि ग्राम पंचायत के अधीनस्थ कर्मचारियों की उदासीनता के कारण प्रधानों को समय-समय पर तुगलकी फरमानों का पता भी नहीं चल पाता है बावजूद प्रधानों को ही शिकार होना पड़ता है। ऐसी हालत में भी प्रधान अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करते हैं। कहा कि एक तरफ सरकार कार्यों में तत्परता व पारदर्शिता लाने की दबाव बनाती है तो अगले दिन दूसरे आदेश की प्रति पकड़ा दी जाती है। अगर आवास निर्माण कार्यों में तत्परता लाने के लिए प्रधानों के पास कड़ाई के साथ अधिकार मिला होता तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला होता, लेकिन कुछ तथाकथित राजनीतिक विरोधियों की शिकायत पर प्रधानों को चोर बेईमान बना दिया जाता है। बगैर आर पार की लड़ाई लड़े हमारा हक नहीं मिलने वाला है। श्री तिवारी ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष से बार्ता हुई हैं। जिलाधिकारी के आदेश की प्रति उपलब्ध कराते हुए पंचायत बिषेशज्ञ जे पी एस राठौर जी से संपर्क करके हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का एलान किया। प्रधान गणों से अपील किया कि सभी कार्यों का बहिष्कार करें। इस अवसर पर विकास खंड जमालपुर के 25 से अधिक गांवों के प्रधान उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष विन्ध्याचल मंडल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें