फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में धड़ल्ले से बिक रहे मिलावटी खाद्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय बाजार व क्षेत्र के चट्टी चौराहों पर लगी दुकानों पर होली के त्योहार पर मिलावटी खोवा व पनीर की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। यहां तक कि चाय पान की दुकानों पर भी खोवा व पनीर की बिक्री करते देखा जा रहा है। डेढ़ सौ रुपया किलो बिकने वाला खोवा तीन सौ रुपया किलो तथा पनीर भी उसी दाम पर बेचा जा रहा है। शासन प्रशासन की ओर से मिलावट के गोरखधंधे को रोकने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं मिलावट का कारोबार करने वाले फल फूल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खाद्य निरीक्षक त्योहार पर दुकानदारों से अवैध वसूली कर अपनी जेब गर्म कर चले जाते हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि को निर्देशित किया गया है कि बाजार में मिलावटी खोवा व पनीर बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें