फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में वीसी क्वाडिनेटर को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। ग्राम पंचायत हरदी के ग्रामीणों ने बैंकमित्र के जिला कोआर्डिनेटर को पैसे का हेराफेरी करने के आरोप में बुधवार को क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक में बंधक बना लिया। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे चली पंचायत के बाद दोनों के बीच सुलह समझौता कराया गया।
विज्ञापन

जमालपुर इलाहाबाद बैंक में बुधवार को दस बजे से बैंक के जोनल मैनेजर मीटिंग ले रहे थे। उन्ही के साथ बैंकमित्र के जिला कोआर्डिनेटर दानिश खान आये थे। इसी बीच हरदी सहजनी के अमित कुमार पांडेय अपने काम से इलाहाबाद बैंक में गए तो वहां कोआर्डिनेटर दानिश खान को देखा तो आग बबूला हो गए। वह कोआर्डिनेटर से अपना पैसा मांगने लगे। बताया कि कुछ दिन पहले कोआर्डिनेटर द्वारा दस हजार रूपये लेकर मुझे मेरे गांव का वी सी नियुक्त किया गया था। बेहतर काम करने के बावजूद दूसरे गांव के व्यक्ति से ज्यादा पैसा लेकर मेरी जगह पर मेरे गांव का वीसी नियुक्त कर दिया। मेरे द्वारा दिया गया पैसा मांगने पर कोआर्डिनेटर दानिश खान टाल मटोल करने लगा। काफी दिनों से इनकी तलाश कर रहा था। बैंक में इनको देखा तो इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने कोआर्डिनेटर को बंधक बना कर पैसा लेने के लिए अड़ गए। इलाहाबाद बैंक के जोनल मैनेजर ने कोआर्डिनेटर को फटकार लगाते हुए तत्काल पूर्व वी सी अमित कुमार पांडेय को पैसा वापस करने को कहा। उधर बैंक में वीसी को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ला रही थी कि इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक शक्ति श्रीवास्तव ने कोआर्डिनेटर दानिश खान से तत्काल पैसा पूर्व वीसी सी अमित कुमार पांडेय के खाते में जमा कराया। इस पर विवाद समाप्त हो गया। दो घंटे बाद उपनिरीक्षक अरूण यादव ने लिखा पढ़ी करा के मामला शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें