फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की धक्के से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेलन नदी पुल के बीचोंबीच हुई ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई । दुर्घटना होते ही मौके पर आसपास के लोगों के साथ ही चौकी परभारी बरौधा संजय यादव भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। तबतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन गंभीर रूप से घायल युवक को पीएचसी लालगंज ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालगंज प्रमोद कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए थे । दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया । पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है । उधर युवक के मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन तथा गांव के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया ।इलाहाबाद जिले के मांडा थानांतर्गत धनावल गांव निवासी संदीप सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक प्रताप सिंह शनिवार की शाम चार बजे अपनी स्टाफ सिटी बाइक से पेट्रोल लेने के लिए महुअट स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था ।युवक जैसे ही बेलन पुल के मध्य भाग में पहुंचा कि ड्रमंडगंज की ओर से आ रही दस चक्का ट्रक से अचानक बाइक की जबर्दश्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक दुर्घटना में यूवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, संभवत: अभिषेक की मृत्यु मौके पर ही हो गई थी । सड़क पर जाम लगाए लोगों का कहना था कि जबतक मृत युवक का शव लालगंज से वापस बरौधा स्थित दुर्घटनास्थल पर नहीं लाया जाएगा तबतक जाम नहीं हटेगा। उसके बाद करीब सवा छह बजे युवक का शव बरौधा लाया गया, पुलिस ने दुर्घटना की एफआईआर दर्ज कराने तथा शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए । बाद में काफी प्रयास के बावजूद परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए जब तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने युवक का शव परिजनों को सौंप दिया । उसके बाद करीब साम सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम खुल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें