जिगना। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत बरीदुबे में ओडीएफ ओलम्पिक मशाल रैली व कलश यात्रा निकाली गई। मशाल रैली के माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने तथा स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। सभा के माध्यम से बच्चों को संकल्प दिलाया गया कि वह स्वयं तथा लोगों को खुले में शौच करने से रोकेंगे।
प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सभा को जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने मे जन जन का सहयोग जरूरी है। खुले में शौच मुक्त होने के बाद बीमारी भाग जाएगी। एडीओ पंचायत अभयराज यादव, खंड शिक्षाधिकारी डा. प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि स्वच्छता से सभी रोग भाग जाते हैं। शोभा कुमारी, प्रेम शंकर मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, धीरज दुबे ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी दी साथ ही शौचालय के प्रयोग करने को कहा। प्रधान रविता दुबे ने गांव को हमेशा स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीणों से संकल्प कराया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रकाश चंद दुबे, धीरेंद्र गुप्ता, बीसी मनीष कुमार, शेषफल, अजय, दीपक पांडेय, संग्राम बिंद आदि मौजूद रहे। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षाधिकारी ने किया। खेलकूद सांस्कृतिक का भी आयोजन किया गया था। इसी क्रम में कोलाही में सभा के उपरांत गाजा बाजा के साथ भव्य मशाल रैली व कलश यात्रा निकाल कर खुले में शौचमुक्त करने का संकल्प लिया गया। सभा को जिला समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत अभय राज यादव, विनोद गौड, एडीओ आइएसबी चिंतामणि ने संबोधित किया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव ने शौचालय के प्रयोग करने खुले में शौच नहीं करने की अपील ग्रामवासियों से की। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ बनाएं । इस मौके पर गीत संगीत व एलईडी फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार, सुरेश प्रताप सिंह, धनंजय बिंद, सरोजा शुक्ला, विजय पांडेय, रामू सिंह, केशराज यादव, राम सागर, दिनेश कुमार बिंद, श्याम बहादुर यादव, कैलाश नाथ प्रभारी, नीलम गौड, सीडीपीओ शोभा कुमारी, बडकू पाल आदि मौजूद रहे।