फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से स्कूलों में बनेंगे 132 शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता को अपनाने के लिए शौचालय निर्माण तथा सेनेटरी नैपकीन को नष्ट करने के स्थल बनाने के लिए केंद्र सरकार की मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जिले को एक करोड़ रुपये प्रदान किये गए हैं। इस राशि से स्कूलों में स्वच्छता के नये मानक गढ़े जाएंगे। इस कार्य को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर यह कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉकों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के साथ साथ स्वच्छता पर जोर देने की कवायद के लिए नौ एकल कक्ष बनाने के साथ 132 शौचालय और 192 सेनेटरी नैपकीन नष्ट करने के स्थल बनाने की योजना को परवान चढ़ाने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने जिले को एक करोड़ रुपये जारी किये हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 35 लाख 48 हजार की लागत से नौ एकल कक्ष बनाये जाएंगे। 45 लाख 50 हजार की लागत से 132 शौचालय बनाने की योजना है। 15 लाख 26 हजार की लागत से नैपकीन नष्ट करने के स्थल बनाये जाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इन निर्माण के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही कार्य शुुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने इस कार्य को पूरा करने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में यह कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। पढ़ाई के साथ-साथ सफाई पर ध्यान देने से स्कूलों की दशा में सुधार आने की संभावना है। गौरतलब है कि शासन प्रशासन की लंबी कवायद के बावजूद अभी भी जिले के कई स्कूल शौचालय विहीन हैं। किशोरियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन स्कूलों में शौचालयों का निर्माण हुआ भी है वहां इतनी गंदगी है कि इससे बीमारियों के पनपने का पूरा मौका मिलता है। सेनेटरी नैपकीन के नष्ट करने के स्थल के निर्माण के बाद किशोरियों को सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें