फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण करते रहे इंतजार, अफसर दूसरे गांव में जांच कर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरवां। विकास खंड जमालपुर के ग्राम पंचायत रेरूपुर के ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर कई दिनों तक धरना देकर विकास कार्यों की जांच कराने की मांग करते रहे। उनकी मांग पर ब्लॉक मुख्यालय पर जिले के एक आला अधिकारी के पहुंचे लेकिन रेरूपुर नहीं आए। गांव वाले इंतजार ही करते रहे। बाद में गांव वालों ने ब्लॉक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रेरूपुर गांव के निवासी विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत करते रहते हैं। इसकी जांच कराने के लिए उन्होंने ब्लॉक पर कई दिनों धरना दिया। धरने के दौरान ब्लाक पर आए मड़िहान के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को ग्रामीणों ने पत्रक दिया था। विधायक ने उनको जांच कराने का आश्वासन दिया था। परियोजना निदेशक ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे तो ग्रामीणों को भरोसा था कि वे गांव में जांच करने आएंगे। काफी इंतजार के बाद जब वे नहीं आए तो ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह नेे जब जल्द ही गांव में जाकर जांच कराने की बात कही तो गांव वाले नाराज हो गए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी व परियोजना अधिकारी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है जानबूझ कर मामले को दबाया जा रहा है और वे ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें