फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व पूर्व बीडीसी के घर पहुंची सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज/हलिया। हलिया ब्लॉक में मनरेगा घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। सीबीआई टीम रविवार को ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह और बंजारी कला के पूर्व बीडीसी संजय सिंह के घर पूछताछ करने पहुंची। दोनों घर से गायब थे और उनका मोबाइल भी बंद था। सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने दोनों के मिलने वाले संभावित जगहों पर छापेमारी की लेकिन दोनों नहीं मिले।ट ीम ने प्रमुख के नजदीकी अवधेश सिंह का भी बयान दर्ज किया और ब्लॉक मुख्यालय में कागजात देखे।
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने रविवार को तहसील मुख्यालय और इलाहाबाद बैंक रतेह चौराहा पर कागजातों की जांच करने पहुंची। सीबीआई के सूचना देने के बावजूद दोनों स्थानों पर कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा, जिसके चलते सीबीआई टीम को तहसील व बैंक से बैरंग लौटना पड़ा। इसके बाद पूर्व बीडीसी बंजारी कला संजय सिंह के घर पर सीबीआई पहुंची, जहां बीडीसी मोबाइल बंद कर गायब मिला। सीबीआई टीम ने बीडीसी के घर, बगीचों और आसपास के क्षेत्र को खंगाला। सीबीआई ने बीडीसी के भाई संतोष को फटकार लगाया। बीडीसी को पूछताछ के लिए जल्द से जल्द पेश होने को कहा। इसके बाद टीम वर्तमान प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह के घर पहुंची वहां भी ब्लॉक प्रमुख मोबाइल बंद कर गायब मिले। लगभग एक बजे सुखरा डाक बंगला सीबीआई पहुंची। डाक बंगला में दुव्यर्वस्था मिलने पर अधिशासी अभियंता बाण सागर खंड आठ को कड़ी फटकार लगाया और दो दिन में दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विकास खंड कार्यालय हलिया में ददरा बंधी के निर्माण में मेठ का कार्य कर रहे आजाद खान से पूछताछ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें