फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल लेने को उमड़े शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार की सुबह बरिया घाट पर कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा। बरिया घाट पहुंचने पर कांवरिया विश्राम एवं नाश्ता करने के बाद बरियाघाट मार्ग पर सजी अस्थायी दूकानों से कांवर सजाने के सामानों सहित पूजन सामग्रियों को खरीदा। गंगा में स्नान करने के बाद विधि-विधान पूर्वक कांवर का पूजन-अर्चन किया गया। तत्श्चात दूरदराज से आए कांवरिए के जत्थे कांवर को कंधे पर रख बोल-बम का जयघोष करते शिवद्वार के लिए निकले।
विज्ञापन

नगर के बरिया घाट पर कांवर में गंगा जल भरने को शुक्रवार की सुबह से ही कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सांयकाल तक चलता रहा। कांवरियों की उमड़ी भीड़ के चलते पूरा बरिया घाट गेरुआ रंग में नहाया हुआ नजर आ रहा था। शुक्रवार की सुबह से कभी तल्ख धूप तो कभी छांव के चलते उमस भरी गर्मी का असर शिव भक्ति के चलते कांवरियों पर नहीं दिखाई दे रहा था। बोल-बम व हर-हर महादेव के जयकारे से बरिया घाट इलाका शिवमय हो रहा था। कोई कांवरिया टैंपों से तो कोई जीप से तो कोई पैदल ही गंगा घाट पहुंचा, जहां थोड़ी देर विश्राम करने के उपरांत बरिया घाट मार्ग पर सजी दूकानों से अपने अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। कांवरियों के जत्थे ने बरियाघाट पर गंगा स्नान करने के बाद कांवर व तट पर स्थित शिवालयों में पूजन-अर्चन किया। गेरुआ वस्त्र धारण कर कांवरियों का शिव भक्ति के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था, चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर कांवरियों की समूह में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल रहे। कांवरियां की टोली ने गंगा स्नान करने के बाद कांवर का भी विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर बोल-बम का जयघोष करते कांवरियां शिवद्वार के लिए प्रस्थान किए। बरिया घाट पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें