फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 309 विद्यार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मदरसा बोर्ड की दूसरे दिन की परीक्षा में बुधवार को दोनों पालियों में 309 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में पंजीकृत 874 विद्यार्थियों में से 647 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 227 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 551 विद्यार्थियों में से 469 परीक्षा में शामिल हुए और 82 अनुपस्थित रहे। परीक्षा जिले में सात केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिगना में सीसीटीवी कैमरा व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षा चल रही है। सख्ती के चलते छात्र परीक्षा छोड़ रहे हैं। विजयपुर स्थित परीक्षा केंद्र मदरसा अरबिया रजा़ए मुस्तफा रजानगर में प्रथम पाली में मुंशी, मौलवी की परीक्षा में 21 तथा द्वितीय पाली आलिम कामिल व फाजिल की परीक्षा में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 103 तथा द्वितीय पाली में 83 छात्रों ने परीक्षा दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव और केंद्राध्यक्ष मो. अफ्तार की निगरानी में कुल छह कक्षों में परीक्षा चल रही है। मिश्रपुर स्थित निश्वा मदरसा रजा़ए रसूल में प्रथम पाली में पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। केंद्राध्यक्ष मंसूर अली ने बताया कि दो कक्षों में 77 परीक्षार्थी अरबी अदब व फारसी अदब की परीक्षा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें