विंध्याचल मंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक वेतनक्रम के पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग गुरुवार से आंरभ हुई।
पहले दिन तीन सौ पुरुष अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि काउंसलिंग के लिए श्रेष्ठता गुणांक की पांच गुना अभ्यर्थियों को अभिलेखों के मिलान के लिए बुलाया गया है।
जिसमें नौ अप्रैल को तीन सौ अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि दस अप्रैल को पुरूष शाखा और 11 और 12 अप्रैल को महिला शाखा की काउंसलिंग पूर्वान्ह दस बजे से होगी।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने वित्त एवं लेखाधिकारी डीआईओएस मुन्नी लाल, वित्त एवं लेखाधिकारी जेडी शमीम खां, चंद्रमा प्रसाद ओझा जीआईसी प्रधानाचार्य, सूर्यदेव सिंह उप प्रधानाचार्य जीआईसी, अनिता यादव प्रधानाचार्या जीजीआईसी, नीरजा शर्मा प्रधानाचार्या जीजीआईसी विंध्याचल, संतोष कुमार तिवारी सहायक वित्त व लेखाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और विष्णुकांत त्रिपाठी प्रधानाध्यापक की ड्यूटी लगाई गई है। जो अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान कर रहे हैं।