फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 2.86 लाख किसानों को सम्मान निधि की 23वीं किस्त मिली

विज्ञापन
कृ​षि भवन सभागार में पीएम सम्मान नि​धि के लाइव कार्यक्रम के दौरान मौजूद मझवां भाजपा विधायक शुचि
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत जिले के 2.86 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 57.22 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। शनिवार को कृषि भवन पिपराडाड़ के सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मझवां भाजपा विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने किया। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। मझवां विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से देशभर के किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि भेजी है। इससे किसानों को खेती-किसानी के लिए आर्थिक संबल मिलेगा। किसान इस धनराशि का उपयोग बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में कर सकेंगे, उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि जनपद के 2,86,105 किसानों के खातों में कुल 57 करोड़ 22 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित की गई है।
जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बेहद उपयोगी योजना है, जिससे खेती की लागत का कुछ बोझ कम होता है और कृषि कार्यों में सुविधा मिलती है। संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी डॉ. पंकज कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में 160 किसान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें