मिर्जापुर। जिले में शनिवार को पहली पाली में मुंशी व मौलवी की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें आठ केंद्रों में पंजीकृत 1046 विद्यार्थियों में से 762 परीक्षा में शामिल हुए और 284 ने परीक्षा छोड़ दी।
मदरसा अरबिया में पहली पाली में 32 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अरबिया सुहेलिया में 28, मदरसा रजा ए मुस्तफा में 18, मदरसा रजा ए रसूल में 37, मदरसा बदरूल इस्लाम में नौ, मदरसा नूरे निस्वां बंगला देवरिया में 24, इस्लामिया इंटर काॅलेज में 114 व मदरसा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दामोदरपुर में 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हो रही है। तीन सेक्टर व आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की इस परीक्षा में ड्यूटी लगी हुई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है।