मिर्जापुर। अमृत योजना के कार्य के लिए विद्युत उपकेंद्र नटवां से पोषित विंध्याचल फीडर का शट डाउन 21 मई को सुबह 10 से शाम चार बजे तक लिया जाएगा। इस दौरान पूरे विंध्याचल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ता से कटौती के दौरान पानी आदि का प्रबंध करने की अपील की। उधर, पथरहिया उपकेंद्र स्थित 33 केवी मेन बस-बी के मरम्मत कार्य के लिए 21 मई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिविल लाइन, बीएचयू, बर्जीमुकुंदपुर, डीआरडीओ, जेल रोड, अस्पताल, राजकीय मेडिकल काॅलेज व अक्सौली आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेेगी। इसी क्रम में 132 केवी उपकेंद्र पथरहिया पर स्थित 33 केवी मेन बस-बी के मरम्मत कार्य के लिए 21 मई को अपराह्न तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। इसके चलते सखौरा, पथरहिया एवं जंगीरोड की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत प्रेषण खंड के अधिशासी अभियंता अभय शंकर द्विवेदी ने दी।