फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शीतला मंदिर के दरवाजे में लगे चांदी के 28 सिक्के चोरी

विज्ञापन
​शितला मंदिर के दरवाजे से निकले चांदी के सिक्के। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित शीतला मंदिर के दरवाजे में लगे 28 चांदी के सिक्कों को चोर बुधवार की रात उखाड़ कर ले लिए। रात को दो संदिग्ध युवक दिखे थे। ग्रामीणों ने एक को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विंध्याचल ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि पुजारी शिव कुमार पंडा ने जानकारी दी कि भक्तों द्वारा शीतला मंदिर के दरवाजे की शोभा बढ़ाने के लिए चांदी के सिक्का लगाए गए थे। बुधवार की रात में चोरों ने शीतला मंदिर के निकास द्वार के किवाड़ से 25 चांदी के सिक्के व प्रवेश द्वार के दरवाजे से तीन सिक्के उखाड़ लिए। चोरी की घटना की सूचना रमाशंकर पंडा और पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि देर रात ग्रामीणों को मंदिर में संदिग्ध हाल में दो युवक दिखाई दिए थे। लोग आगे बढ़े तो एक युवक भाग गया जबकि एक युवक पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने जिस युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप है वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पकड़ा गया युवक सही से अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें