फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संरक्षित पशु के साथ क्रूरता के मामले में 28 पर मुकदमा, 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संरक्षित पशु के साथ क्रूरता किए जाने संबंधी सूचना पर रविवार को दोपहर में रामबाग कुरैशनगर मुहल्ले में पुलिस द्वारा की गई छापे की कार्रवाई के बाद 28 लोगों पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए तीन घरों से प्राप्त पशु अवशेष के नमूने भी लिए। कुरैशनगर में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

संरक्षित पशुओं के साथ क्रूरता के आरोप में रामबाग कुरैशनगर के कासिम अली, साबिया, आयशा, आजाद उर्फ नवी कुरैशी, शफी अहमद कुरैशी, अब्दुल्ला कुरैशी, नियाज कुरैशी, छेदी कुरैशी, शबनम, शुगुफ्ता, हुसैन वारिस, मोहम्मद शाहिद, सैफ अली, सब्बीर अहमद, कलाम, गुलाम, असलम, आहत, अमजद, अरशद, अशरफ, आरिफ, शाहिद, आरिफ कुरैशी, यूनुस कुरैशी, आसिफ वारसी, दाऊद वारसी, नियाज अहमद तरकापुर समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामबाग कुरैशनगर इलाके में कई साल स्लाटर हाउस संचालित हो रहे हैं। सबसे पहले क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें संरक्षित पशु के साथ क्रूरता से संबंधित आपत्तिजनक फुटेज थे। इसको लेकर पुलिस से शिकायत भी की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तक जब यह मामला पहुंचा तो पुलिस टीम ने रामबाग कुरैशनगर इलाके में छापे की कार्रवाई कर जांच की। उधर, एफआईआर में जांच के दौरान घरों से बड़ी मात्रा में पशु अवशेष मिलने की बात कही गई है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों ने पशुओं से क्रूरता की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घुमंतू संरक्षित पशुओं को चोरी छिपे ले आते थे और उनके साथ क्रूरता करते थे। रविवार को कई घंटे तक हुई जांच के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। फॉरेंसिक टीम ने घरों से प्राप्त पशुओं के अवशेषों के नमूने लिए। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि अवशेष किस जंतु के हैं। जांच के दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति उचित कागजात नहीं दिखा पाया था। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्रा का कहना है कि इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 12 गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, छापे के दौरान पुलिस को संरक्षित पशुओं के 102 किलो अवशेष, पशु क्रूरता में इस्तेमाल किए जाने वाले 15 बांका, दो कुल्हाड़ी, दो इलेेक्ट्रानिक मशीन, दो फ्रीजर, एक डीप फ्रीजर, लकड़ी के चार गुटखे मिले हैं। पशु अवशेष के नमूनों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि अवशेष किस पशु के हैं। उधर, रामबाग कुरैशनगर क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के साथ हो रही क्रूरता के मामले में निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल चौकी प्रभारी समेत नए पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। पुलिस लाइन से विजय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी अस्पताल बनाया गया है। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल शशिकांत राय, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नंदलाल सिंह यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल गोविंद चौधरी, कमलेश कुमार पासवान, प्रेमचंद को अस्पताल चौकी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें