फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दूसरे दिन भी गैरहाजिर रहे 27 कर्मचारी और अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीडीओ विशाल कुमार ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी विकास भवन में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया किया। इस दौरान छह अधिकारी और 21 कर्मचारी गैरहाजिर थे। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है। इसके पहले बृहस्पतिवार को नौ अधिकारी व 63 कर्मचारी गैरहाजिर थे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार शुक्रवार को पहले सहायक अभियंता लघु सिंचाई के कार्यालय में पहुंचे। वहां पर सहायक अभियंता अनुपस्थित मिले। साथ ही वहां के दो कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी भी अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। उनका एक कर्मचारी भी अनुपस्थित रहा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में दो कर्मचारी, परियोजना निदेशक कार्यालय में एक कर्मचारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार में कार्यालय में चार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में तीन, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में दो, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय व सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में एक- एक तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले।


बृहस्पतिवार को भी नहीं थे नौ अधिकारी और 63 कर्मचारी
मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बृहस्पतिवार को भी औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान नौ अधिकारी व 63 कर्मचारी अनुपस्थित थे, जिनसे जवाब मांगा गया है। सीडीओ ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर काम करें। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें