फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में गरीब वर्गो के लिए 26 योजनाएं चलायी गयी थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में गरीब वर्गो के लिए 26 योजनाएं चलायी गयी थीं। समाज के कमजोर से कमजोर वर्गो को इसका सीधा लाभ मिलता रहा। लेकिन आज समाज का गरीब बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने शुक्रवार को बरौंधा कचार स्थित एक मैरेज हाल में एक दिवसीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते बोल रहे थे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना ने कहा बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की तर्ज पर कार्य करती है। मझवां विधान सभा प्रभारी पुष्पलता बिंद ने मझवां विधान सभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को अभी से ही पूरी निष्ठा व लगन से लगकर पार्टी को विजयश्री दिलाने का आवाह्न किया है। सम्मेलन में मुख्य सेक्टर प्रभारी गुड्डूराम, राजकुमार भारती, प्रेमशंकर मौर्य, पन्नालाल, अलगूराम भारती, मनोज गौतम, शिवजोर पाल, रमेश पांडेय, पूर्व विधायक सूर्यभान, धनेश्वर गौतम, हरिशंकर बिंद, विकास शुक्ला,जगत शास्त्री, मुन्नालाल गौतम, सद्दाम राईन, राजेश देवा, राकेश पटेल, बलराम यादव, लालबहादुर मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें