फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी के 26 दिन बाद ससुर, पति, देवर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर परसबंधा गांव निवासी नवविवाहिता ने दहेज उत्पीड़न की तहरीर देकर शनिवार रात पति, ससुर, देवर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शादी को अभी 26 दिन ही हुए थे।
विज्ञापन

चंदौली के पीडीडीयू नगर थाना के गोपालपुर गांव निवासी युवती की शादी 23 मई 2025 को अदलहाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी कुलदीप सिंह से हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि 24 मई को विदा होकर ससुराल गई। शादी के बाद से ही पति कुलदीप सिंह, ससुर राजकुमार सिंह, सास और देवर यशदीप दहेज में कार और पांच लाख रुपये नगद की मांग कर रहे थे। न देने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ससुराल के लोगों ने 28 मई की रात में मोबाइल छीनकर और कहीं भी बात करने से मना कर दिए। मायके से हालचाल लेने के लिए जब भाभी ने फोन किया तो फोन बंद आया। इसके बाद पति कुलदीप को फोन किया तो बात हुई। भाभी को सारी बात बताई। यह सुनने के बाद पति ने फोन छीनकर काट दिया। मायके वालों को शक हुआ। 29 मई को सुबह मायके वाले आकर ले गए। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें