जमालपुर क्षेत्र में एक बाजार में कूड़ा कचरा एकत्रित करते पंचायत विभाग के कमभ्र्।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न विकास खंडों में 85 बाजारों में एक साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। दिनभर चले अभियान में जिले भर में 25 क्विंटल से अधिक कूड़ा एकत्रित किया गया। इन्हें बोरी में एकत्रित कर संबंधित क्षेत्र के आरआरसी सेंटर भेजा जाएगा। जहां छंटाई कर निकलने वाले प्लास्टिक को जुटाकर छानबे ब्लॉक के गोपालपुर में बने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में भेजा जाएगा। अभियान में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, एडीपीआरओ प्रेमदास, जिला कोआर्डिनेटर एसबीएम विनोद श्रीवास्तव के साथ अलावा संबंधित विकास खंड के एडीओ पंचायत, ब्लॉक कोआर्डिनेटर व सफाईकर्मी जुटे रहे। सिटी में एडीओ पंचायत अनुप दुबे के नेतृत्व मेें बीसी विभा बिंद, मनीष कुमार पांडेय सहित सफाईकर्मियों ने सरैया पुलिया, जमुनहिया चौराहा, भरुहना, भुजवा चौकी, नकहरा बस्ती, बरकछाकला, मुंहकुचवां आदि बाजार में सफाई अभियान चलाया गया। डीपीआरओ ने बताया कि जिले की 85 बाजारों में एक साथ अभियान चलाया जा रहा है।