फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 संक्रमित मिले, 14 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को लगातार 101 वें दिन 24 पाजिटिव मरीज मिले। 14 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 24 मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 612 हो गई। दो हजार 410 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 29 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 173 है। छह लोग आईसोलेशन व 91 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो हजार 62 की रिपोर्ट आई है। 24 पाजिटिव में 16 पुरुष और आठ महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में पक्की सराय से एक पुरुष, सीमेंट फैक्ट्री चुनार से एक पुरुष, पखवैया चील्ह से एक पुरुष, पांडेयपुर से एक महिला, खमहरिया से एक पुरुष, कछवां से एक पुरुष, राजगढ से एक महिला, रामरायपुर से एक महिला, जमालपुर से एक महिला, देवपुरा से एक पुरुष, भिलगौर से एक महिला, गैपुरा से एक महिला, महमूदपुर एक पुरुष, पक्का पोखरा से एक पुरुष है। 14 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसमें आठ पुरुष और छह महिला है। जिले में अब तक एक लाख 24 हजार 160 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 22 हजार पांच की रिपोर्ट आई है। दो हजार 155 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 72 हजार 396 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 89 हाट स्पाट है। इसमें 70 ग्रामीण और 19 शहरी क्षेत्र में है।
30 लोगों का किया गया कोरोना जांच
हलिया। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ओपी तिवारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल की टीम ने शिविर लगाकर तीस लोगो का आरटीपीएसआर से कोरोना संक्रमण का जांच किया। जिसकी रिपोर्ट तीन दिन के बाद प्रयागराज जनपद से आयेगी। टीम में रहे डा.धर्मेंद्र सरोज,डा.सुरेश कुमार,एलटी अखिलेश तिवारी, किशोर कुमार,अखिलेश सिंहरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें