फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ओवरलोड रोकने के लिए तीन स्थानों पर 24 घंटे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड रोकने के बाबत वाराणसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त ने 24 घंटे निगरानी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। तीनों टीमें तीन विशेष स्थानों पर नजर रखेंगी और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। जांच अभियान 25 दिसंबर तक जारी रहेगा। बेहतर परिणाम आने पर अभियान आगे भी जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन

सोनभद्र व मिर्जापुर के कई मार्गों से होकर ओवरलोड वाहन संचालित हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए उप परिवहन आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने विशेष टीमों का गठन किया है। टीमें 24 घंटे निगरानी करेंगी। इसमें पहली टीम अहरौरा टोल प्लाजा पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वाराणसी यूवी सिंह के नेतृत्व में मौजूद रहेगी। इसमें एआरटीओ प्रथम मिर्जापुर संतोष कुमार सिंह, पीटीओ वाराणसी कन्हैया प्रसाद गुप्ता, एआरटीओ सोनभद्र राजेश्वर यादव, पीटीओ वाराणसी कौशलेंद्र प्रसाद यादव को शामिल किया गया है।
दूसरी टीम आरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों की निगरानी करेगी। इसमें एआरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर विजय प्रकाश, एआरटीओ प्रवर्तन चंदौली विनय कुमार , पीटीओ चंदौली सूर्य कुमार देव, एआरटीओ प्रवर्तन वाराणसी श्याम लाल राम शामिल है। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा के ही नेतृत्व में तीसरी टीम डाफी टोल प्लाजा के पास लगाई है। इसमें पीटीओ गाजीपुर, स्मिता वर्मा पीटीओ जौनपुर, मिथिलेश कुमार सिंह पीटीओ वाराणसी, शारदा प्रसाद मिश्र एआरटीओ भदोही शामिल हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि तीन स्थान ओवरलोड परिवहन रोकने के लिए सबसे महत्वपूूर्ण है। जहां टीम का एक सदस्य छह-छह घंटे के लिए तैनात रहेगा। इसके लिए अंतरजनपदीय टीमों को लगाया गया है। यह अभियान 19 दिसंबर से चल रहा है और 25 दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें