फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख से होगा कछवां का विकास

Thu, 22 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
murder on road in delhi
विज्ञापन
नगर पंचायत कछवां कार्यालय में बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चौदहवें वित्त के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए 22 लाख रुपये बजट के कार्य का प्रस्ताव मांगा गया। सभासदों ने सड़क, पेयजल, नाली निर्माण समेत अन्य कार्य का प्रस्ताव बना कर दिया जिसे पास कर दिया गया।
विज्ञापन



 एक माह पूर्व ईओ संजय कुमार के अनुपस्थिति में आयोजित बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। उनकी मांग थी कि शौचालय पैसा का लाभार्थियों के खाते में भेजने की शर्त पर ही वे बैठक में शामिल होंगे।   शौचालय का पैसा लाभार्थियों के खाते में तो नहीं गया लेकिन बुधवार को सारे सभासद बैठक में आए।

इस दौरान बताया कि राज्य वित्त आयोग से 22 लाख रुपया आया है। जिससे विकास कार्य कराए जाएंगे। इसलिए सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य का प्रस्ताव बना कर दे दें। अध्यक्ष की मांग पर सभासदों ने तत्काल पेयजल, पथ प्रकाश की व्यवस्था, सड़क मरम्मत समेत अन्य कार्योँ के लिए प्रस्ताव बना कर दिया।
विज्ञापन



जिसमें मुख्य रूप से परेड वार्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से कछवां जमुआ चौराहे तक सड़क का लेपन कार्य, रामलीला मैदान के सामने खुली नाली को ढंकने का कार्य, सामुदायिक शौचालय आदि  कार्य शामिल हैं।


 बैठक में अध्यक्ष सबीला बेगम, ईओ संजय कुमार, दूधनाथ, राजन केशरी, अनवर हुसैन, पवन मिश्रा, संतोष सिंह, राजीव सिंह,अमीरूलला हाशमी, ज्योति प्रकाश,श्याम सुंदर, तारा देवी, निर्मला देवी, रन्नो देवी, सुभाष मौर्या, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें