जिगना थाना क्षेत्र के रसौली स्थित सरकारी कंपोजिट देशी शराब की दुकान में लगा सेंध। स्रोत- संवाद
जिगना। थाना क्षेत्र के रसौली स्थित देसी शराब की दुकान के पीछे शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर 22 पेटी देसी शराब व 35 हजार रुपये बिक्री की चोरी कर ली। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है। थाना क्षेत्र के रसौली गांव में सत्येंद्र सिंह की सरकारी कंपोजिट देसी शराब की दुकान है। यहां पर रसौली गांव निवासी दशरथ बिंद सेल्समैन है। दशरथ बिंद ने बताया कि वह शनिवार की शाम दुकान बंद कर चला गया था। रविवार की सुबह सात बजे सूचना मिली कि दुकान में पीछे से सेंध लगी है। आकर देखा तो 22 पेटी देसी शराब व एक दिन का बिक्री के रुपये लगभग 35 हजार रुपये चोरी हो गई है। बताया कि शराब व नकदी मिलाकर एक लाख की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।