फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिनभर खिली रही धूप, चार डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कई दिनों के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिनभर चटक धूप देखकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धूप के चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लोग दिन भर धूप के आगे बैठे रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम में अचानक हुए बदलाव से बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी चहल पहल रही। हालांकि शाम होते ही गलन के साथ ठंड बढ़ने से लोग फिर से घरों में दुबकने को विवश रहे। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कहा जिसके चलते न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिसके फलस्वरुप ठंड व गलन इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें