फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआरएम ने उदघाटन के तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एडीआरएम ने बुधवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन, स्वचालित सीढ़ी, द्वितीय प्रवेश द्वार और शास्त्री उद्यान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक मार्च तक तीनों निर्माण कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर ढाई करोड़ की लागत से चार स्वचालित सीढ़ी, 98 लाख रुपये से शास्त्री वाहन पार्क और उद्यान तथा पंद्रह करोड़ की लागत से द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें स्वचालित सीढ़ी बनकर तैयार है। शास्त्री पार्क और उद्यान भी लगभग बन गया है। वहीं द्वितीय प्रवेश गेट को अभी बनने में छह महीने लगेंगे लेकिन अस्थाई रुप से इसे भी चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। इन तीनों कार्यो का दो मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। इसकी जानकारी होने पर इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम अनुराग कुमार अधिकारियों के साथ सड़क के रास्ते बुधवार की दोपहर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शास्त्री पार्क और उद्यान का निरीक्षण किया। ठेकेदार को निर्देशित किया दो मार्च तक सारे कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। इसके बाद स्वचालित सीढ़ी को चलवाकर देखा। द्वितीय प्रवेश गेट के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीनियर डीसीजी अमरेश कुमार, सीनियर डीएसटी नीरज पुरी गोस्वामी, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि डॉॅ एसपी पटेल, जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल, लाल बहादुर सिंह, शाशि पटेल स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, आरपीएफ कंपनी कमांडर सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें