फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अधिशासी अभियंता नगर के नेतृत्व में विद्युत विभाग की एक टीम ने नगर के आधा दर्जन स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों और कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कई महीनेे से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे 53 बकाएदारों की बिजली काट दी। चेताया कि अगर किसी ने काटे गए कनेक्शन को बगैर बिल जमा किए जोड़वाया तो उनके विरुद्घ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता नगर मनोज कुमार यादव ने बताया कि अवर अभियंता विनोद कुमार कर्मचारियों के साथ नगर के महकुचंवा इलाके में पहुंचे। वहां चार लोगों को अवैध तरीके से बिजली का कनेक्शन लेकर बिजली जलाते हुए पाया। अवर अभियंता ने नागेंद्र मालवीय उर्फ गुडडू, अभिमन्यू मालवीय पुत्र दूधनाथ मालवीय, सोखन गुप्ता, पप्पू प्रजापति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसी प्रकार अवर अभियंता चंद्रकांत मेहता एवं अभय सिंह द्वारा गणेशगंज लालबाग में मंजू देवी, फरीदा, उर्मिला देवी व मुन्ना की बिजली बकाए में कटने के बावजूद चोरी से कनेक्शन जोड़वाना पाए जाने पर उनके विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। कहा कि दस हजार रुपये के ऊपर बकाएदारों के विरुद्घ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें