फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ संकल्प से धूम्रपान से निजात मिल सकता है ं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन सचिव तथा सीएमओ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान तंबाकू, एवं धू्म्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों एवं संचारी रोग मलेरिया, डेंगू चिकिनगुनिया व गैर संचारी रोगों ब्लडप्रेशर, मधुमेह, हद़य, मानसिक रोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि तंबाकू एवं धूम्रपान के सेवन से चिड़चिड़ापन हो जाना, दांतों में इनेफेक्शन का ,खतरा बढ़ जाना, दांत व हडिडया कमजोर होना लगातार कब्ज की शिकायत हो जाना, दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाना, इक्यून सिस्टम कमजोर हो जाना , दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाना , खून के थक्के जमने का खतरा बढ़ना तथा फेफड़े मुंह गले, ब्लड कैंसर का खतरा जैसे भयावह दुष्प्रभाव होते हैं। तंबाकू व धूम्रपान को नियंत्रित करने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2001 में मुरली एस देवरा के मामले में व्यापक दिशा निर्देश दिए गए। उसके बाद 2003 में संसद द्वारा कानून कोटपा बनायाग गया। जिसमें अधिकतम पांच वर्ष की सजा तथा दस हजार रुपया जुर्माना लगाने का प्रावधान है। धूम्रपाल व तंबाकू से प्रतिवर्ष भारत में 10 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। दृढ इच्छा शक्ति से तंबाकू व धूम्रपान से छुटकारा पाया जा सकता है। शिविर में सीएमओ डॉ ओपी तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ नीलेश कुमार, सुरेश त्रिपाठी, सुरेंद्र दूबे, हाजी अमानउत्ताह अंसारी, विजय शंकर अग्रवाल, यशवंत सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें