फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी ही अधिकांश बीमारियों की जड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ज्यादातर बीमारियां केवल गंदगी के कारण ही शरीर में पनपती हैं। इस पर सावधानी व साफ-सफाई के जरिए ही काबू पाया जा सकता है। ये बातें सोमवार को सिटी विकास खंड के खजुरी गांव स्थित क्रमोत्तर कन्या एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र व छात्राओं को जानकारी प्रदान करती एएनएम शकुंतला मिश्रा ने बच्चों से कही। स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरुक करते हुए उन्होंने भोजन करने से पूर्व और शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोने की सलाह दी। कहा कि ज्यादातर बीमारियां हमारे नाखूनों और हांथो में छिपी रहती हैं। उन्होंने कई बच्चों के नाखूनों को देखा। कुछ के बढ़े हुए नाखूनों को अपनी मौजूदगी में कटवाया गया। एएनएम ने बच्चों को संचारी रोगों और इसके निदान पर विस्तार से बताया। क्रमोत्तर कन्या और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानध्यापिका प्रमिला भारती और सपना गोयल ने बच्चों से विद्यालय के साथ ही साथ घरों के आसपास साफ-सफाई रखे जाने का सुझाव दिया। कहा, कभी भी खुले में शौच न करें। हमेंशा घरों और विद्यालयों में बने शौचालय का ही प्रयोग करें। इस मौके पर नेहा गुप्ता, लता भट्ट, माधुरी, संगीता देवी, सरिता, असलम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें