फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड में हुई गड़बड़ी, सुविधा से वंचित है कार्डधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। विकास खंड क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कार्डधारक राशन नहीं ले पा रहे हैं। विभागीय लापरवाही के चलते राशन कार्ड में कार्ड संख्या गलत छपा होने के चलते व नाम किसी का और फोटो किसी का लगने के कारण खामियाजा कार्डधारक भुगत रहे है। इतना ही नहीं यदि कार्ड सही रहा तो फिर ई-पास मशीन पर अंगूठा मैच न होने के कारण कार्डधारकों को बैरंग वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह हकीकत महज एक गांव की ही नहीं बल्कि कई गांवों की है। कार्डधारक परेशान हो बार-बार कोटे की दुकानों का चक्कर काट रहे हैं। जागरुक कार्ड धारक को नेट से अपना नाम निकलवाने पर ही राशन मिल रहा है। जो नेट से नाम नहीं निकलवा रहा है वह राशन की सुविधा से वंचित हो रहा है। कार्ड धारकों कहना है कि कार्ड में यूनिट संख्या भी कम दी गई है। कहा पूर्व जिस परिवार के सदस्यों की संख्या अधिक थी उनके नाम काट दिए गए है। राशन कार्ड में यूनिट कम होने पर पहले की तरह मिल रहे राशन को कोटेदारों द्वारा दिया जाना बंद कर दिया गया है। क्षेत्र के खैरा, बगहा, अदलपुरा, बसारपुर, बिदापुर, रामगढ़, सुरसी आदि गांव में राशन कार्ड में गलत नंबर अंकित होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या की तरफ जिलाधिकारी व डीएसओ का ध्यान आकर्षित कराया है। आपूर्ति निरीक्षक काशीनाथ का कहना है कि जिस किसी कार्ड धारक की फोटो गलत लगी है उस पर अपना फोटो चस्पा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूनिट में आई गड़बड़ी एक हप्ते के अंदर ठीक कर दी जाएगी। उन्होंने कहा यदि कोई कोटेदार कार्डधारकों को परेशान करता है तो कड़ी कार्रवाई किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें