फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत दो लाख 30 हजार उपभोक्ताओं को जारी किए गए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र की सौभाग्य योजना जिले में अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी। बिजली विभाग ने इस योजना के तहत जिले के दो लाख 30 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जारी किया। इसमें लगभग 50 हजार बीपीएल कार्ड धारक हैं जबकि शेष अन्य उपभोक्ता शामिल हैं। हालांकि यह लक्ष्य से करीब 11 हजार कम है। उधर, विभाग की ओर से बिजली का बिल जमा ना करने पर पिछले एक साल में एक लाख उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। शासन ने सौभाग्य योजना के तहत सस्ते दर में लोगों के घर घर तक कनेक्शन पहुंचने का निर्णय लिया था। योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों का मुक्त तथा अन्य उपभोक्ताओं को पांच सौ रुपये में कनेक्शन देना है। कनेक्शन लेते समय उपभोक्ता को यह पांच सौ रुपया भी नहीं देना है। इस शुल्क को बिजली विभाग बिल भुगतान के दौरान दस किश्तों में वसूल करेगा। जनपद में दो लाख 41 लाख हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें नगरीय इलाके में एक लाख तथा ग्रामीण इलाके में एक लाख 41 हजार शामिल है। शासन के निर्देश पर विभाग ने जनपद के मझवां, नगर, हलिया, लालगंज, छानबे, जमालपुर, चुनार, मड़िहान आदि स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों को कनेक्शन जारी किया। नगरीय इलाके में विभाग ने निर्धारित लक्ष्य एक लाख से अधिक लोगों को कनेक्शन जारी किया है। विभाग ने कुल एक लाख बीस हजार कनेक्शन जारी किया है। इसमें 30 हजार बीपीएल कार्ड धारक शामिल है। इसी तरह ग्रामीण इलाके में एक लाख 41 हजार लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष एक लाख दस हजार कनेक्शन जारी कर दिया है। ग्रामीण इलाके में लगभग 20 हजार बीपीएल धारक तथा 90 हजार उपभोक्ताओं को संयोजन दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें