फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा-रूबेला से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बुधवार को नगर के पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को खसरा एवं रूबेला का टीका लगाया गया। विद्यालय की डायरेक्टर रीतू भंडारी ने बताया कि खसरा एवं रूबेला एक जानलेवा व संक्रामक बीमारी है। यह वायरस के माध्यम से फैलता है।
विज्ञापन

इस बीमारी से विकलांगता व असमय मृत्यु हो सकती है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरूआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक हो सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनंतराज भंडारी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय व चिकित्सकीय टीम में डॉ. भरत कुमार जायसवाल, विमला देवी, इंद्रावती देवी, राकिया बेगम, अंकिता मिश्रा, प्रतोष दुबे, राजकुमार भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें