फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात चोरी से दुकानदार की कुछ लोगों ने गिराई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती रोड किशन की गली इलाके में स्थित एक किराए की दुकान की दीवार कुछ लोगों से बुधवार की देर रात जेसीबी से ढहवा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की। पीड़ित का कहना कि आरोपी सत्ता पक्ष की धौंस दिखाकर मकान की दीवार को गिरा दिए है। बताया कि दुकान की दीवार गिराकर आरोपी दुकान का सामान लूट ले गए हैं। इस संबंध में कटरा कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति ने एक दुकानदार की एक दीवार को गिराया है। हालांकि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। इमरती रोड किशन की गली निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र दयाराम केशरवानी मोहल्ले में ही एक व्यक्ति की मकान के एक कमरे को लेकर तेल घी की दुकान खोला हुआ है। गुरुवार को कुछ लोग अपने अपने मकान का निर्माण कराने पहुंचे और धीरे धीरे उसके दुकान की दीवार को गिरा दिया। मामले की जानकारी होने पर दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसे मारने पीटने लगे। यही नहीं उसका सामान निकालकर बाहर फेंकने लगे। आरोपियों की इस हरकत को देखकर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दे दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें