फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के कंधे पर जन समुदाय को जागरूक करने का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विन्ध्याचल । अमरावती चौराहे स्थित एक होटल में स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के युवाओं ने जन जागरूकता लाने का प्रयास शुरू किया है। पांच जिलों के 50 गांवों को 75 युवाओं के समूह के 2500 युवाओं द्वारा लोगों में पर्यावरण संरक्षण और बाल अधिकार के प्रति जन जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र संघ ने आपस में दो साल चर्चा करके 17 सतत विकास लक्ष्यों को बनाया गया। जो व्यक्ति का मानवता पूर्ण जीवन जीने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए है । इस युवा समूह के सदस्यों द्वारा कुछ प्रमुख लक्ष्य पर अपने अपने जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। जिसमें भूख की समाप्ति गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा असमानता को कम करना जलवायु परिवर्तन इत्यादि पर युवा शक्ति लोगों को जागरूक बनाने पर प्रयास कर रहे हैं । इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए युवाओं द्वारा निम्नलिखित गतिविधियों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। स्वैच्छिक सामाजिक संगठन पर्स के राजविंदर कौर जी ने पर्यावरण संबंधित समस्याओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि आज पानी की समस्या आने वाले समय में हम सब खेलेंगे क्योंकि देश की 272 नदियों का जल प्रदूषित हो चुका है । विश्व हेल्थ संगठन के रिपोर्ट के अनुसार पंजाब से दिल्ली तक एक कैंसर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जिसमें सिर्फ कैंसर रोगी ही आते हैं जो दिल्ली हरियाणा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग रहते है । जिला वन अधिकारी राकेश चौधरी ने इस कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों को बताया कि बच्चे पर्यावरण के साथ साथ स्वच्छता पर भी काम करें । टीडीएच नई दिल्ली से आई प्रज्ञा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा सम्मेलनों का आयोजन करना जिसमें 16 ,17 एवं 18 नवंबर 2018 को लखनऊ में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन मनाया जाएगा इसमें 18 राज्यों से लगभग 100 से अधिक युवा सम्मिलित होंगे । इस मौके पर अनुज श्रीवास्तव निदेशक स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति , बीना पांडे नेटवर्क समन्वयक पेस लखनऊ, पूजा सेठी यूथ समन्वयक , बहुगुणा बिंद , श्रीराम सागर , मनोहर कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा कोमल अग्रहरि ,शैलेन्द्र सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें