अहरौरा। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अजय सिंह ने अहरौरा थाने का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा और नवरात्र के दौरान शांति व्यवस्था बरकरार रखने का निर्देश दिया। कहा कि शांतिभंग करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और बैरक का निरीक्षण किया। अभिलेखों को भी देखा। सफाई बरतने का निर्देश दिया।
एएसपी अजय सिंह ने सोमवार की शाम निरीक्षण के दौरान मालखाने में पड़े सामान की जानकारी दी और बैरक देखा। बैरक और आवास के बाहर गंदगी पर सफाई का निर्देश दिया। एंटी माइंस गाड़ी के बारे में जानकारी ली। आकस्मिक रजिस्टर, कार्यालेख रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, रजिस्टर नंबर चार, फ्लाई चार्जशीट रजिस्टर, कार्य वितरण रजिस्टर, वाहन संबंधी सूची, पर्चा फैसला रजिस्टर समेत अभिलेखों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर को रसोई घर की रंगाई पुताई कराने और खुली नाली पर ढक्कन लगवाने का निर्देश दिया। रसोइ लगे पुराने पंखे को बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद एएसपी दुर्गा जी के पहाड़ के पास बने नवनिर्मित अष्टकोणीय थाना का भी निरीक्षण किया । कहा कि जल्द नए अष्ट कोणीय भवन में थाना को शिफ्ट किया जाएगा । इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर,एसआई विमलेश राय,तेज बहादुर राय, सतीश सिंह,अजय श्रीवास्तव, सुमित सिंह मौजूद रहे ।