मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में घंटाघर स्थित नगर पालिका परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया।
जांच शिविर में जंगीरोड, नटवां स्थित पापुलर सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के डाक्टरों ने सुबह दस बजे से तीन बजे तक कुल 250 मरीजों के स्वास्थ्य जांच की। मरीजो की जांचकर मर्ज अनुुसार उन्हे नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। उपचार शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.सतीश दीक्षित, डा. रमेश, डा. योगेश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. आरती के अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ डा प्रशांत ने लोगों का उपचार किया। कार्यक्रम के आयोजन में दीपक मिश्र, मनोज कुमार सिंह एवं निशा तिवारी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर ताबिर शौकत, गोबर्धन यादव, सानिया बेगम, नरेश जायसवाल, मो जावेद, माला देवी, अली मोहम्मद आदि सभासद मौजूद रहे।