फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाना हमारी जिम्मेदारी: अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हम सब का दायित्व है कि गांव शौच से मुक्त रहे। गांव को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी ग्रामीणों की है। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को हलिया ब्लॉक के हथेड़ा में आयोजित वृहद स्वच्छता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान हलिया के 15 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच-मुक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 17 सितंबर को जनपद शौच मुक्त हो जायेगा। हलिया ड्रमंडगंज मार्ग का धन स्वीकृति हो चुका है। जल्द ही काम लगाया जायेगा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि मंत्री तथा विधायक के अथक प्रयास से कोटा घाट पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान जादू और डांडिया के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, एसडीएम लालगंज अरविंद चौहान, विधायक छानबे राहुल प्रकाश, रमाशंकर पटेल, शशिकांत सिंह पटेल, कुलदीप पटेल, डीपीआरओ सीआर जायसवाल, बीडीओ दीनदयाल, डीसी विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। विकास खंड के मुक्तमतवार, नदौली, सुबांव, देवघटा पांडेय, कुशियरा, बबुरा भैरोदयाल, गलरा, तेंदुई, गलरिया, बरी, लायन, तिलांव नंबर चार, भटपुरवा को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। इस उपलक्ष्य में कुशियरा के ग्राम प्रधान सुखीचंद सिंह, सुबांव के सुरेंद्र नारायण मौर्य, नदौली के विजय नारायण मिश्र, मतवार की फुलवंती देवी, चंद्रगढ के जगलाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें