फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चुनार छत्रपाल को सौंपकर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेलगाम हो गया है। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ने के साथ ही बलात्कार जैसे अपराध का होना आम बात हो गई है। महिलायें इस सरकार में कितनी सुरक्षित है इसका पोल देवरिया जनपद में दो दिन पूर्व महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान में रहने वाली महिलाओं के साथ किये गये अनैतिक कार्य ने खोलकर रख दिया है। महिलाओं की सुरक्षा का वादा करने वाली भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेसियों ने देवरिया की घटना पर आक्रोश जताते हुए महामहिम राज्यपाल से मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग किया है। इस दौरान कैलाशनाथ उपाध्याय, दयाशंकर पांडेय, राजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, तुलसीदास, भोलू यादव, जगदीश सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें