हलिया। विश्व हिंदू परिषद की बैठक स्थानीय हनुमान मंदिर के परिसर में रविवार को हुई। इस दौरान अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया गया और इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
इस दौरान विहिप के सह जिला मंत्री लवलेश अग्रहरि ने कहा कि आगामी 12 अगस्त को सोनगढ़ा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा । जिसमें पूरे विकास खंड की जन भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष भेष नारायण चौरसिया ने कहा कि संकल्प दिवस के बाद हालिया, पवारी कला तथा रतेह में विहिप का स्थापना दिवस मनाया जाएगा । बैठक में दुर्गा वाहिनी सदस्यता अभियान को भी सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन धर्मू सिंह ने किया। इस अवसर पर अजय गिरी, संजय सिंह, प्रिंस सिंह, मृगेन्द्र सिंह, डाक्टर अग्रहरी, लालजी मौर्य, कन्हैयालाल अग्रहरी, विजयशंकर अग्रहरी, दिनेश अग्रहरी, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।