फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतामढ़ी गंगा नदी पर बनाया जाए पीपा पुल

विज्ञापन
पत्रक देने पहुंचे इंटक कार्यकर्ता
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी ने मंगलवार को प्रांतीय खंड लोक निर्माण के मुख्य अभियंता को पत्रक सौंपकर छानबे के मिश्रपुर से सीतामढ़ी घाट पर पीपा पुल का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीपा पुल बनने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि विकास खंड छानबे जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक है। जनपद मुख्यालय से मिश्रपुर की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। जनपद में भटौली और चुनार घाट पर पक्का पुल बनने के कारण दोनों पीपा पुल खाली हो रहे हैं। चुनार पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ कर दिया है। वहीं भटौली पुल का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि 30 किमी के दायरे में तीन नग पक्का पुल गंगा नदी पर बनाया जा चुका है। मुख्य अभियंता से कहा कि जनता के हित में पीपा पुल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पीपा पुल का निर्माण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रक देने वालों में इंद्र बहादुर यादव, केशव प्रसाद बिंद, प्रदीप तिवारी, अमिताभ पांडेय, मिथिलेश चौधरी, तुलसी राम, रमेश, कमल सिंह, करन बिंद, मार्शल खां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें