फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो पर बोर्ड बैठक में हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में चेयरमैन पनधारी कुमार यादव की अध्यक्षता में आदर्श नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई। इसमें विकास कार्यों से संबंधित 17 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। पांडेयपुर वार्ड स्थित जलकर विभाग में सामुदायिक शौचालय, नगर की सीमा पर स्वागत बोर्ड लगाने, सबमर्सिबल पंप लगाने समेत अन्य प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में थाना वाड में दखनहीया पोखरी का सुंदरी करण व पोखरी के चारों तरफ नाला निर्माण व सीसी रोड निर्माण कार्य का प्रस्ताव पास किया गया और बाजार से जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए नाली निर्माण व सौर उर्जा लगाने का प्रस्ताव पास हुआ। ब्रहमणान वार्ड के सभासद शिव कुमार उपाध्याय ने अपने वार्ड में सबर्मसिबल पंप लगाने का प्रस्ताव पास किया। तेगबहादुर वाड की सभासद वंदना सिंह ने कृश्चियन हास्पिटल से लेकर नगर पंचायत कार्यालय तक सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर मीट काटना , मछली बेचना बेचने के लिए सड़क को छोड़कर अंदर एक जगह बेचा जाए, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को कोई परेशानी ना हो। इस समय आने जाने वाले राहगीरों को सड़क से गुजरते समय दुर्गंध के कारण नाक पर कपड़ा रख कर गुजरते हैं जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है । इसका प्रस्ताव दिया और वही आरोप भी लगाया कि नगर पंचायत कार्यालय में लिखित तौर पर कई बार हमने मांग किया कि मीट और मछलियों की दुकानों को रोड से छोड़कर अत्यंत कहीं करा दिया जाए लेकिन इस पर कोई भी कार्यवाही अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया । सभासदों द्वारा ईद की तैयारी करने वाले प्रस्ताव को भी दिया । सभी प्रस्तावों का समर्थन करने पर सभी 17 प्रस्तावों को बहुमत से पास कर दिया गया। इस दौरान सुभाष मौर्या, सदाकत अली, वंदना सिंह, शिव कुमार उपाध्याय, प्रीती सरोज, संतोष कुमार यादव, सीता बिंद, अनिल सेठ, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें