मिर्जापुर। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके जरिए अब कोई युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग वी.के. चौधरी ने बताया कि बेरोजगार युवा इस योजना से अपना भाग्य चमका सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत जनपद के 18 वर्ष से अधिक 40 तक के कक्षा दस उत्तीर्ण इच्छुक ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जिनके परिवार का कोई सदस्य किसी अनुदानित योजनान्तर्गत लाभान्वित न हो और न ही किसी बैंक का चूककर्ता हो यदि ऐसे अभ्यर्थी उद्योग के क्षेत्र में कोई नई इकाई स्थापित करना चाहते हों वे ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2018 तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।