फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ 49 लाख का लेबर बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवां। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की चौथी बैठक में 62 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई जिसपर सहमति बनी। इसके अलावा दो करोड़ 49 लाख का लेबर बजट का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस धन से ब्लाक का विकास किया जाएगा। सड़क, नाली, खड़ंजा आदि कार्य कराएं जाएंगे। खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने कहा कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत आपस में समन्वय बनाकर विकास कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन

बीडीओ नीरज दुबे ने कहा कि शासन से प्रस्तावित योजनाओं को पूरी तरह समझकर उन पर अमल करें। उन्होंने वर्ष 2018-19 में क्षेत्र पंचायत को प्राप्त धनराशि के बारे में विस्तार से बताया और उसके सापेक्ष कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्ष 2018 -19 के लिए दो करोड़ 49 लाख रुपये की लेबर बजट और 62 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस दौरान सदन में मौजूद सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके समाधान की मांग रखी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए खराब हैंडपंपों को एक सप्ताह में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने अन्य कई विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। मांग रखी गई कि अगली बैठक में सभी विभागों के भी कर्मचारी मौजूद रहें, जिससे समस्याओं का समाधान हो सके। ब्लॉक प्रमुख संध्या गुप्ता ने कहा कि वह अपने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों को अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं और वे हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी। बैठक में बीडीसी सदस्य, प्रधान, एडीओ पंचायत अभयराज यादव, दिनेश शर्मा, राकेश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, राकेश उपाध्याय, बहादुर यादव, अनुज मिश्र, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें