फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक के रवैये के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी- सहजनी के ग्रामीणों ने वन रक्षक दरोगा की मनमाने रवैये से नाराज होकर बुधवार को जमालपुर से अदलहाट मार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों का हवाला दे कर गलत कार्य में लिप्त रहते हैं।ग्रामीणों ने वन रक्षक दरोगा पर होलिका मे रखे गए पेड़ को निकाल कर बेचे जाने का आरोप लगाया ।ग्रामीणों ने कहा कि वन रक्षक दरोगा द्वारा दो लोगों को लगा कर होलिका मे रखे पेड़ को जब निकलवाया जा रहा था तो ग्रामीणों द्वारा दौड़ कर उन्हें पकड़ लिया गया । होलिका मे रखे पेड़ को निकालने से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर होलिका के पास जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम की जानकारी ग्राम प्रधान रीता चौहान को हुई तब उन्होंने गामीणो को समझाया और होलिका को तय समय पर अच्छे जलवाने का आश्वासन दिया तब गामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन रक्षक रोज अवैध रूप पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से कराते हैं। इससे क्षेत्र में पर्यावरण को गंभीर खतरा बढ़ता जा रहा है। वन रक्षक के इस कृत्य से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है । चक्काजाम करने वालों में संतोष, रामाश्रे, देवेन्द्र, अमरनाथ, बाबूलाल, सरजू, मनिया देवी, उर्मिला देवी, पिंगला, सावित्री, राधिका, दिनेश, अमित कुमार सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें