जिले के वरिष्ठ नागरिकों को जल्द ही पेंशन मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन दिलाने के लिए जिले के 118 न्याय पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह अभियान मार्च से शुरू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक अपने परिवार को वरिष्ठ नागरिकों को अपने क्षेत्र के न्याय पंचायत पर लगने वाले शिविर पर पहुंच कर पंजीयन कराएं। जिससे वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन योजना का लाभ मिल सके। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस विशेष शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के अलावा सभी विधवा महिलाओं को भी विधवा पेंशन दिलाने की पहल की जाएगी। वर्तमान में विधवा पेंशन से वंचित विधवा महिलाएं भी इस शिविर में अवश्य आकर योजना का लाभ उठाएं। इस योजना का लाभ सभी को मिल सके इसके लिए ग्राम प्रधानों को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।